LATEST JOB (Sarkari Exam Online)

यह ब्लॉग खोजें

Free E-book Hindi Download

23 जुलाई 2020

विश्व के शीर्ष 20 शतरंज खिलाड़ियों की सूची 2020


विश्व चैंपियनशिप से अलग, ग्रैंडमास्टर का ख़िताब, किसी चेस खिलाडी द्वारा प्राप्त किया जाने वाला सबसे बड़ा ख़िताब है. ग्रैंडमास्टर (GM) का खिताब विश्व शतरंज संगठन FIDE द्वारा शतरंज खिलाड़ियों को दिया जाता है. FIDE का फुल फॉर्म 'The Fédération Internationale des'checs' है जो कि एक फ्रेंच शब्द है.

ग्रैंडमास्टर का खिताब पुरुषों और महिलाओं दोनों द्वारा प्राप्त किया जा सकता है. जुलाई 2020 तक, 1918 GM खिताब FIDE द्वारा प्रदान किए गए हैं और उनमें से अधिकांश पुरुषों द्वारा जीते गए हैं. नोना गेपरिंदशविलि Nona Gaprindashvili (जोर्जिया) 1978 में दुनिया में पहली महिला ग्रैंडमास्टर्स (जीएम) बनी थी.

दुनिया में रूस के पास सबसे ज्यादा 256 ग्रैंडमास्टर्स हैं और उसके बाद अमेरिका (102) और जर्मनी (96) हैं. भारत के पास 65 ग्रैंडमास्टर्स हैं जो चीन के 48 से काफी अधिक हैं अब हम दुनिया के शीर्ष 20 शतरंज ग्रैंडमास्टर्स की सूची पर एक नजर डालते हैं.

❇️ विश्व के शीर्ष 20 शतरंज खिलाड़ियों की सूची 2020 (List of Top 20 Chess Players in the world) ❇️

🔰 खिलाड़ी ➖देश ➖रेटिंग 🔰

1. मैग्नस कार्लसन ➖नॉर्वे➖2863

2. फैबियानो करुआना➖ अमेरीका➖2835

3. लिरेन डिंग➖ चीन➖2791

4. नेपोम्नियाचची इयान➖रूस➖2784

5. मैक्सिम वचिएर-लाग्रेव➖फ्रांस➖2778

6. अलेक्जेंडर क्रिसचुक➖रूस➖2777

7. लेवोन एरोनियन ➖आर्मेनिया➖  2773

8. वेस्ले सो ➖अमेरीका➖2770

9. तीमौर राजाबोव➖अज़रबैजान➖2765

10.गिरी, अनीश➖नीदरलैंड➖2764

11 शाखरीयर मेडिरोव ➖अज़रबैजान➖2764

12. हाओ वांग ➖चीन➖2763

13. रिचर्ड रैपर्ट➖हंगरी ➖2760

14. लेइनियर डोमिंग्ज़ पेरेज़➖अमेरीका➖2758

15. विश्वनाथन आनंद➖भारत➖2753

16. जन-क्रिज़्सटॉफ़ डूडा ➖पोलैंड➖2753

17. सेर्गेई कर्जेकिन➖रूस➖2752

18. हिकारू नाकामुरा➖अमेरीका➖2736

19. वेसलिन टोपालोव➖ बुल्गारिया➖2735

20. यी वेई➖चीन➖2732

शीर्ष 20 की सूची में, संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक 4 ग्रांडमास्टर, चीन के 3, रूस के 3, अजरबैजान के 2, भारत का एक ग्रांडमास्टर है.

नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन सबसे ज्यादा 2863 रेटिंग अंकों के साथ विश्व में नंबर एक शतरंज खिलाड़ी है. नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने 4 विश्व चैंपियन खिताब जीते हैं और वह 2013 से नंबर एक खिलाड़ी हैं. वर्तमान में वह विश्व रैंक में नंबर एक, महाद्वीप रैंक में नंबर एक और राष्ट्रीय रैंक में नंबर एक हैं.

भारत के विश्वनाथन आनंद 2753 रेटिंग अंकों के साथ 15वें स्थान पर हैं. यह आश्चर्यजनक है कि भारत में 65 ग्रैंडमास्टर हैं लेकिन शीर्ष 20 की सूची में केवल विश्वनाथन आनंद हैं. भारत से विदित संतोष गुजराती दुनिया में 23वें स्थान पर हैं. उसके 2726 रेटिंग अंक हैं जो आनंद से सिर्फ 27 अंक कम हैं.

रौनक साधवानी, भारत के नवीनतम ग्रैंडमास्टर (GM) हैं. वे नागपुर के पहले शतरंज ग्रैंडमास्टर (GM) और महाराष्ट्र के सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर भी हैं.

रौनक दुनिया में 9वें और भारत के चौथे सबसे युवा ग्रैंडमास्टर हैं. भारत के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर का खिताब डी गुकेश के पास है. उन्होंने 2019 में 12 साल, 7 महीने और 17 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी.

कोनेरू, हंपी दुनिया में 2586 रेटिंग अंक लेकर दुनिया की अग्रणी महिला शतरंज खिलाड़ी (रैंक 3) हैं. वह भारत की नंबर एक रैंक की खिलाड़ी है.

तो थी यह 2020 में दुनिया के शीर्ष 20 शतरंज खिलाड़ियों की सूची. भारत में होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यह सूची बहुत महत्वपूर्ण है.


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें