LATEST JOB (Sarkari Exam Online)

यह ब्लॉग खोजें

Free E-book Hindi Download

22 जुलाई 2020

पोलर बीयर


✅ सुर्ख़ियों में– पोलर बीयर
👇
➡️  हाल ही में नेचर क्लाइमेट चेंज में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया है कि ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन वर्तमान दर पर होता रहा तो अधिकतर पोलर बीयर वर्ष 2100 तक विलुप्त हो जाएंगे|

➡️ शोधकर्ताओं ने 19 में से पोलर बीयर की उन 13 प्रजातियों पर अध्ययन किया, जो उनकी कुल जनसंख्या का 80 फीसदी हिस्सा हैं|

➡️ 2040 तक कनाडा की हडसन बे और डेविस स्ट्रेट में, 2080 तक अलास्का और रूस में व 2100 तक पूरी दुनियां में पोलर बीयर की जनसंख्या खत्म हो सकती है|

➡️ हालांकि वर्ष 2100 तक नाममात्र के पोलर बीयर क्वीन एलिज़ाबेथ द्वीपसमूह-कनाडा में बचेंगे।

➡️ वर्ष 2040 की शुरुआत में पोलर बीयर की प्रजनन क्षमता खत्म होने लगेगी जिससे पोलर बीयर विलुप्त होने लगेंगे।

➡️ दुनियां में इस वक्त 19 प्रजातियों के 26,000 पोलर बीयर हैं, जो नॉर्वे से लेकर कनाडा और साइबेरिया तक फैले हैं|

✅ ध्रुवीय भालू
👇
➡️ वर्तमान जनसंख्या- 26,000(लगभग)
➡️ निवास स्थान- आर्कटिक महासागर के आसपास
➡️ खतरा- पिघलती बर्फ, ग्लोबल वार्मिंग
➡️ प्रवर्ती- मांसभक्षी, शीतअनुकूल जीव


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें